Connect with us

उत्तराखण्ड

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तीसरी प्रभात फेरी राजेंद्र नगर में संपन्न, गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब ने भव्य स्वागत किया,,

हल्द्वानी। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर राजेंद्र नगर स्थित गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में आज तीसरी प्रभात फेरी बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। सुबह 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी नैनीताल रोड, काशीपुरी वाली गली, सखावत गंज कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर वाली गली, गंगा कॉलोनी एवं एरोड्रम रोड से होकर राजेंद्र नगर स्थित गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब पहुँची।प्रभात फेरी में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और साध संगत ने कीर्तन करते हुए गुरु नानक देव जी की स्तुति की। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का जोरदार स्वागत किया गया। राजेंद्र नगर गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार रणजीत सिंह नागपाल के नेतृत्व में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।अंत में हल्द्वानी गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्डा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्डा ने जानकारी दी कि चौथी प्रभात फेरी 1 नवंबर 2025 को सुबह 5 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा से प्रस्थान कर गुरुद्वारा श्री चार साहिबजादे कालाढ़ूंगी रोड जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page