उत्तराखण्ड
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने 3 स्कूटी चोरियों का खुलासा किया; 3 एक्टिवा बरामद, एक विधि-विवादित किशोर संरक्षण में
पवनीत सिंह बिंद्रा

पुलिस को 12.05.2026 की रात्रि पटेल चौक के पास से खरीद-फरोख्त में प्रयुक्त एक्टिवा (नं. UK04T-1655) चोरी होने की रिपोर्ट वादिनी ईला गुप्ता पत्नी अंकुर गुप्ता, निवासी नियर OK होटल, नैनीताल रोड, हल्द्वानी ने कोतवाली में तहरीर देकर दी थी। इस पर एफआईआर संख्या 161/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई। इसी प्रकार ललित पंत पुत्र स्व. बंधीधर पंत, निवासी सुभाषनगर एवं सोमिल कुमार निवासी भोटिया पड़ाव ने भी अपनी-अपनी स्कूटियों की चोरी की तहरीरें दीं; संबंधित मामलों में थाना हाजा में क्रमशः एफआईआर संख्या 162/26 व 163/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गईं।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल अनावरण के सख्त निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, सुरागरसी-पतारसी और संदिग्धों से पूछताछ कर लगातार छानबीन की। उसके फलस्वरूप 18.05.2026 को घास मंडी — मंगल पड़ाव क्षेत्र से एक विधि-विवादित किशोर के कब्जे से चोरी की एक्टिवा (UK04T-1655) बरामद हुई। पूछताछ एवं निशानदेही पर रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी से अन्य दो एक्टिवा भी बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। विधि-विवादित किशोर को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
बरामद वाहन:
एक्टिवा UK04T-1655
एक्टिवा UK04W-4330
एक्टिवा UK01B-7568
गिरफ्तारी / बरामदगी में शामिल टीम:
उ0नि0 गौरव जोशी — चौकी प्रभारी, मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी अ0उ0 मान सिंह कुंवर — चौकी, मंगल पड़ाव कानि0 संतोष बिष्ट कानि0 धीरज कुमार
मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस
