Connect with us

उत्तराखण्ड

वैदिक भारती के पंचम वार्षिकोत्सव पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, औषधीय पौधों का हुआ रोपण

 

 

हल्द्वानी 5 अगस्त। श्री पुरुषोत्तम धर्मानंद स्मृति विद्यालय, धार बिठोरिया नंबर-1 में वैदिक भारती का पंचम वार्षिकोत्सव उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय में आयोजित वैदिक श्लोक सुलेख प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैदिक भारती के संरक्षक एवं कुमाउनी रामायण के लेखक डॉ. विश्वम्भर बिशन दत्त जोशी रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य टी.एस. दानू तथा पूर्व प्रधानाचार्य एवं विद्या भारती विद्यालय से जुड़े श्री आनंद हरबोला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में चेतना कार्की ने प्रथम, जानवी बिष्ट ने द्वितीय, रोहित ध्यानी ने तृतीय, मानसी करायत ने चतुर्थ तथा गंगा ने पंचम स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि डॉ. विश्वम्भर बिशन दत्त जोशी ने विद्यार्थियों को कुमाउनी भाषा में संबोधित करते हुए अपनी स्वरचित कुमाउनी रामायण के अनेक प्रेरक प्रसंग सुनाए। वहीं विशिष्ट अतिथि टी.एस. दानू ने कुमाउनी भाषा एवं रामायण को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने को नई शिक्षा नीति के अनुरूप एक सकारात्मक पहल बताया।

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पांच औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का संचालन वैदिक भारती के संयोजक डॉ. हरी एस. बिष्ट एवं विद्यालय की संयोजिका श्रीमती कामिनी तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चौहान, शिक्षिकाएं श्रीमती किरण मेहरा एवं श्रीमती गंगा बिष्ट, वैदिक भारती के श्री लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी, श्री मोहन सिंह सुगड़ा, श्री एम.सी. शर्मा सहित विद्यालय के समस्त माध्यमिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page