Connect with us

उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर न्यायिक अधिकारियों ने पैदल चलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,

नैनीताल, ,,माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल हरीश कुमार गोयल के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत ज़िला न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों ने अपने घरों से अदालत तक पैदल पहुँचकर वायु एवं ध्वनि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हल्द्वानी, रामनगर स्थित बाहरी न्यायालयों और अन्य विभागों में भी यह दिवस मनाया गया।


इस वर्ष की थीम

“स्थायी विकास लक्ष्यों और उससे आगे के लिए स्थानीय युवा कार्य”
थीम का उद्देश्य युवाओं को सतत विकास, सामाजिक परिवर्तन और शांति निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।


कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति ,,हरीश कुमार गोयल – जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,सुधीर तोमर – न्यायाधीश कुलदीप शर्मा – अपर जिला न्यायाधीश रवि प्रकाश – मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , हर्ष यादव – सिविल जज (सी॰डी॰) बीनू गुलयानी – सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उर्वशी रावत – सिविल जज (जू॰डी॰) स्नेहा नारंग – अपर सिविल जज (जू॰डी॰) सोहन तिवारी – चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हेमा शर्मा – डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुशील शर्मा – शासकीय अधिवक्ता एवं न्यायालय के सभी कर्मचारी

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page