Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ले. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह के चार वर्ष : सेवा, समर्पण और नवाचार की मिसाल,

देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 15 सितंबर 2025 को उत्तराखंड के राज्यपाल के पद पर चार वर्ष पूर्ण किए। उनके कार्यकाल की शुरुआत से ही उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए पांच मुख्य मिशन निर्धारित किए हैं: रिवर्स पलायन, महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं तकनीकी, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि, तथा वेलनेस। इन मिशनों के तहत लगातार योजनाएं और प्रयास चलाए जा रहे हैं।पांच मुख्य मिशनों पर कार्य विश्वविद्यालयों को गहन शोध के लिए निर्देशित किया गया, जिससे लघु शोध प्रबंध प्रस्तुत हुए, जिनका जल्द धरातल पर क्रियान्वयन होगा।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट “गार्गी नारी शक्ति” महिलाओं को कानूनी सहायता, करियर मार्गदर्शन, वित्तीय साक्षरता आदि सेवाएं प्रदान करता है।आध्यात्मिक शिक्षाओं को पहुंचाने के लिए “इटरनल गुरु” नामक गुरबाणी आधारित चैटबॉट बनाया गया।राजभवन में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया गया।जनसुनवाई एवं समस्याओं का समाधानराज्यपाल ने कई जन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें आम नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी गईं।भूमि विवाद, धोखाधड़ी, रोजगार, और विकास कार्यों सहित अनेक शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया।29 लाख रुपए की धोखाधड़ी की राशि एक महिला को वापस दिलवाई गई, जिसे उन्होंने अपनी जीवन भर की कमाई बताया।प्रदेश के जिले और ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमणचार वर्षों में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों का दौरा कर अधिकारियों व स्थानीय लोगों से संवाद किया गया।51 वाइब्रेंट विलेज में से 30 गांवों का दौरा कर वहां के विकास कार्यों का अवलोकन किया।अन्य उल्लेखनीय पहल टीबी मुक्त भारत अभियान का सक्रिय समर्थन, जिससे हजारों रोगियों को सहायता मिली।राजभवन परिसर में तकनीकी नवाचार और डिजिटल कार्यान्वयन, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गति एवं पारदर्शिता बढ़ी।आध्यात्मिकता और सेवा का समन्वयराज्यपाल गुरमीत सिंह का व्यक्तित्व देशभक्ति एवं आध्यात्म का संगम है। उन्होंने अपनी सैन्य सेवा के बाद राज्य की सेवा में इस आध्यात्मिक दृष्टिकोण को भी जोड़ा, जिससे राज्य एवं उसके निवासियों को सशक्त और उत्तरदायी नेतृत्व मिला है।राज्यपाल गुरमीत सिंह के कार्यकाल को उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक चरण माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने हर वर्ग व क्षेत्र के हित में सोच-समझकर और संतुलित निर्णय लिए हैं। वे हर प्रयास में प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page