Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में नव संवत्सर महायज्ञ का आयोजन,,

हल्द्वानी आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान के वाटिका बैंक्वेट एंड लॉन, नैनीताल रोड पर हिन्दू समाज के नव वर्ष आयोजन समिति द्वारा राष्ट्र कल्याण के लिए 108 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर नव संवत्सर 2083 के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।प्रमुख अतिथि एवं आशीर्वचन कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज, आचार्य विजय जी (हनुमान धाम, छोई रामनगर) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख धनी राम जी ने सान्निध्य प्रदान किया। आचार्य विजय जी ने रामचरितमानस के संदर्भ में सत्य, निष्कपटता एवं श्रद्धा पर जोर दिया, जबकि महामंडलेश्वर स्वामी सरस्वती जी ने यज्ञ के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व को रेखांकित किया।शुभारंभ एवं संचालनराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, जिला संघचालक डॉ. नीलाम्बर भट्ट एवं अन्य ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यज्ञ का संचालन यज्ञब्रह्मा डॉ. विनय विद्यालंकर जी ने कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की ब्रह्मचारिणियों के सहयोग से किया। समस्त व्यवस्थाएं क्षेत्र सेवा प्रमुख धनी राम जी के नेतृत्व में सुचारू रूप से चलीं।समापन एवं सहयोगसमापन पर धनी राम जी ने सभी का आभार जताया तथा नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। प्रकाश डिफेंस एकेडमी एवं संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहयोग दिया। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। आयोजन समिति में डॉ. विनय खुल्लर, भगवान सहाय सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।मुख्य यजमान एवं उपस्थितजनमुख्य यजमानों में श्री श्याम अग्रवाल, भूमेश अग्रवाल, नीरज शारदा आदि थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, डॉ. नीलाम्बर भट्ट, उमेश साह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं। प्रदीप लोहनी (एडवोकेट), जिला प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page