Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल: पहला हरियाणा तो दूसरा उड़ीसा ने जीता फुटबॉल मैच,

हल्द्वानी: आज शहर के मिनी स्टेडियम में महिला फुटबॉल मैच के दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला हरियाणा और तमिलनाडु के बीच खेला गया। दूसरा मुकाबला सिक्किम और उड़ीसा के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में हरियाणा ने 7 गोल किए। वहीं तमिलनाडु का खाता भी नहीं खुल पाया। पहले हाफ में हरियाणा ने 2 गोल किए, वहीं दूसरे हाफ में हरियाणा ने 5 गोल कर दिए। हरियाणा ने कुल 7 गोल कर यह मुकाबला अपने नाम किया। हरियाणा के लिए 2 गोल जर्सी नंबर 07 कप्तान संजू ने किए, जर्सी नंबर 10 पूजा ने 03 गोल किए, जर्सी नंबर 11 नेहा ने 01 गोल किया। जर्सी नंबर 15 रेनू ने भी अपनी टीम के लिए 01 गोल किया। यह मुकाबला बड़ा रोमांचक रहा, हरियाणा की जीत से पूरा स्टेडियम झूम उठा। दूसरा मुकाबला सिक्किम और उड़ीसा के बीच खेला गया जिसमें सिक्किम सिर्फ 01 गोल कर पाई वही उड़ीसा ने 05 गोल किए। तीसरा मैच गोलापार स्टेडियम मणिपुर वर्सेस दिल्ली जिसमें दिल्ली 2—1 से, चौथा मैच उत्तराखंड वर्सेस वेस्ट बेंगाल जिसमें वेस्ट बंगाल 2—-0 से विजय रही l मैच के दौरान स्टेडियम में 870 लोगों ने मैच का आनंद लिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page