Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: जनपद में 1 से 19 वर्ष के 3,89,860 बच्चों को अल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य

नैनीताल। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल द्वारा 7 मई 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत जनपद के 1 से 19 वर्ष तक के 3,89,860 बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

निजी स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों को दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. एच.सी. पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय हल्द्वानी में निजी स्कूल संगठन के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में हल्द्वानी क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी श्री तारा सिंह, मनी जोशी (सचिव, निजी स्कूल एसोसिएशन), उप सचिव श्री पाठक उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संगठन से अपील की कि 7 मई को निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को जागरूक कर अधिक से अधिक बच्चों को दवा खिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह दवा पूर्ण रूप से सुरक्षित है और विगत कई वर्षों से बच्चों को दी जा रही है। 7 मई को यह दवा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी एवं निजी स्कूलों में उपलब्ध होगी। जो बच्चे इस दिन छूट जाएंगे, उन्हें 14 मई को मॉप-अप राउंड में दवा दी जाएगी।

विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। पूरे जनपद में चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी टीमें गठित की गई हैं, जिनके संपर्क नंबर शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत अल्बेंडाजोल दवा दिलाने हेतु 7 मई को स्कूल अवश्य भेजें।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता भंडारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, दीवान बिष्ट, हेम जलाल, पूर्णिमा जंतवाल एवं आरती भी उपस्थित रहीं।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page