Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल की छात्रा हिमानी गर्जोला को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित,,

नैनीताल के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग की छात्रा हिमानी गर्जोला ने भारत स्काउट-गाइड की राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षरों से सज्जित प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। हिमानी ने वर्ष 2016 में इस विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेकर श्रीमती अनुराधा पांडेय के निर्देशन में गाइड कंपनी में कदम रखा था। उन्होंने प्रथम से तृतीय सोपान तक सफलता प्राप्त की और राज्य पुरस्कार जीतते हुए निरंतर आगे बढ़ती रहीं।

31 अगस्त 2025 को हरियाणा के पलवल में आयोजित राष्ट्रपति रैली में हिमानी को यह सम्मान मिला। उन्होंने कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों और राष्ट्रीय जम्बूरियों में भी भाग लेकर देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का परिचय दिया है। हिमानी की इस सफलता में गाइड कैप्टन अनुराधा पांडेय का विशेष योगदान रहा है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक जिला आयुक्त, विद्यालय की प्रधानाचार्या और अन्य अधिकारियों ने हिमानी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

भारत स्काउट-गाइड संस्था द्वारा प्रदान किया गया यह पुरस्कार न केवल प्रमाण पत्र है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, सामाजिक सद्भावना, देशप्रेम और नेतृत्व क्षमता का सम्मान भी है, जो हिमानी ने बखूबी अर्जित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page