Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर कोसी नदी क्षेत्र में उत्पात मचाने वालों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा – 10 उत्पातियों के विरुद्ध कार्यवाही,

कोसी नदी में वाहन उतारने पर 06 वाहन सीज, 16 चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों, नदी-नालों व पर्यटन स्थलों पर निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले, शांति भंग करने वाले व नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में चौकी गार्जिया क्षेत्रान्तर्गत झूला पुल, कोसी नदी क्षेत्र में चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नदी क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए 10 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

कार्यवाही का विवरण

06 व्यक्तियों द्वारा अपने निजी वाहन को कोसी नदी में उतारकर उत्पात मचाने पर उनके वाहन सीज किए गए। 16 वाहन चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की गई।कुल 26 व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक ककार्यवाही की गई।

सभी व्यक्तियों को सख्त चेतावनी देते हुए यह स्पष्ट किया गया कि नियमों का पालन करें, सार्वजनिक संपत्ति की हानि न करें एवं प्राकृतिक स्थलों को प्रदूषित या क्षतिग्रस्त न करें।

नैनीताल पुलिस की अपील

कृपया नदी-नालों में वाहन न उतारें, न ही गंदगी फैलाएं। किसी भी प्रकार का उत्पात, हुल्लड़बाजी या अशोभनीय व्यवहार क्षम्य नहीं होगा। पुलिस की कार्यवाही सतत रूप से जारी है, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page