Connect with us

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के बीच भीमताल में लगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, 215 लोगों ने कराया पंजीकरण

 

भीमताल, 10 अगस्त 2026। प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आयोजित शिविर में भारी बारिश के बावजूद क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, विभिन्न जांच और उपचार सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया एवं विधायक प्रतिनिधि पंकज उप्रेती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर कमल जोशी, पंकज जोशी, राजेश सांगुरी, पारस चंद, कुलदीप बोहरा, युग चंद्र, प्रकाश चंदोला, ममता दुमका, शिप्रा जोशी, पंकज कुमार, जानकी देवी, लीला मेहरा एवं ललिता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर में ईएनटी, नेत्र रोग, हड्डी रोग एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा जनरल ओपीडी, आयुष, टीबी जांच एवं परामर्श, एनसीडी स्क्रीनिंग, प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, ईसीजी, परिवार कल्याण सेवाएं, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी निर्माण, यूडीआईडी संबंधी सेवाएं तथा स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा भी दी गई।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक लाभार्थी को आवश्यक परामर्श, जांच एवं उपचार की सुविधा व्यवस्थित एवं संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराई जाए।

शिविर में ईएनटी सर्जन डॉ. दिलीप वार्ष्णेय, नेत्र सर्जन डॉ. कैलाश बृजवाल, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कांडपाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.के. त्रिपाठी तथा यूडीआईडी विशेषज्ञ अजय चौखाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के और करीब पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम और लगातार बारिश के बावजूद क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुंचकर जिस तरह विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, वह सराहनीय है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आवश्यक जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधाएं लोगों को उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

शिविर के दौरान कुल 215 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इनमें 210 लोगों की ब्लड प्रेशर, 205 की ब्लड शुगर, 145 की टीबी स्क्रीनिंग, 12 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 15 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 85 लोगों की हीमोग्लोबिन, 65 की एलएफटी और 62 लोगों की आरएफटी जांच की गई। इसके अलावा 110 लोगों के एक्स-रे किए गए तथा 35 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई।

शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थिशील गुरानी, सुरेंद्र बिष्ट, दिनेश रावत, जगमोहन रौतेला, किरण कांडपाल, आर.डी. कत्यूर, जिला आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट सहित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आशा कार्यकत्रियों, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग किया।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page