Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में मनाया गया मुलायम सिंह यादव का संकल्प दिवस,

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे माननीय मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्य तिथि सपा उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी के कार्यालय 17- आज़ाद नगर हल्द्वानी में संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए।कार्यक्रम की शुरुआत में हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री सिद्दीक़ी ने कहा कि “ज़िंदा हैं अभी तक वो अपनी विरासत में, आते हैं नज़र वो अखिलेश की सूरत में…” इन शब्दों में उन्होंने नेता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि माननीय मुलायम सिंह यादव जैसा नेता सदियों में एक बार ही जन्म लेता है। उन्हें जितनी उपाधियाँ मिलीं, वैसी किसी और जनप्रतिनिधि को प्राप्त नहीं हुईं — धरती पुत्र, नेता जी, और जिसका जलवा कायम है उसका नाम मुलायम है जैसी उपाधियों से उन्हें नवाज़ा गया।हाजी मतीन सिद्दीकी ने कहा कि नेता जी उत्तराखण्ड के सबसे बड़े हितैषी रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए — पिथौरागढ़ हवाई पट्टी का निर्माण, पर्वतीय इलाक़ों में पाठशालाएँ और हैंडपंप की स्थापना, तथा अलग पर्वतीय विकास मंत्रालय का गठन किया। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए कोशिक और बर्थवाल समिति का गठन कर दोनों सदनों में राज्य गठन का प्रस्ताव पास कराया और केंद्र सरकार को भेजा।सिद्दीकी ने कहा कि नेता जी पर्वतीय क्षेत्रों को उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के अनुपात में 2 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते थे, जिससे यहाँ के युवाओं को बड़ा लाभ मिलता, परन्तु अन्य दलों ने इसका विरोध किया। रक्षा मंत्री रहते हुए भी उन्होंने सैनिकों के मनोबल को ऊँचा रखा और शहीद सैनिकों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सुनिश्चित करवाया।उन्होंने नेता जी को किसानों, व्यापारियों, छात्रों, कर्मचारियों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का सच्चा हितैषी बताया। कहा कि आज अखिलेश यादव उन्हीं की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं, इसलिए जनता का उन्हें निरंतर समर्थन मिल रहा है।अंत में सिद्दीकी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके अधूरे सपनों को साकार करने हेतु अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें।विचार गोष्ठी में जावेद सिद्दीकी, जावेद मिकरानी, अलीम अंसारी, उमैर मतीन, रेहान मलिक, अरशद अय्यूब, नईम सलमानी, इस्लाम सिद्दीकी, संजय गुप्ता, इस्लाम मिकरानी, आसिम सिद्दीकी, नासिर हुसैन, अनवर हुसैन, दीपक अग्रवाल, कलीम टोनी, वक़ार अहमद, समीर मिकरानी, आरिफ सिद्दीकी, मोहम्मद ताज़ीम, शकील अंसारी, एडवोकेट जावेद अहमद, बबलू सिद्दीकी, रेहान क़ुरैशी, मेराज ख़ान, फ़रहत इमरान मिकरानी, अथर ख़ान, मोहम्मद अनस, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद खालिद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page