Connect with us

उत्तराखण्ड

कोटाबाग में बहुदेशीय शिविर का आयोजन,क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान,

कोटाबाग,,, 16 सितंबर 2025। विकास खंड कोटाबाग के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदपुर में मंगलवार को बहुदेशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र की जनता ने अपनी विभिन्न समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास व महिला कल्याण समेत कई विभागों द्वारा क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई।स्वास्थ्य विभाग ने 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाईयां वितरित कीं। समाज कल्याण विभाग ने 2 वृद्धावस्था पेंशन के फॉर्म भरे और आवश्यक कार्यवाही की। बाल विकास व महिला कल्याण विभाग ने 2 महालक्ष्मी किट वितरण की। शिविर में 35 आधार कार्ड अपडेट किए गए, 5 यूसीसी और 5 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए।इस दौरान प्रमुख क्षेत्र पंचायत कोटाबाग मनीषा जंतवाल, उपजिलाधिकारी कालाढूंगी परितोष वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page