Connect with us

उत्तराखण्ड

विधायक सुमित हृदयेश ने वरिष्ठ समाजसेवी भूपाल सिंह भाकुनी को दी अंतिम विदाई,,


चित्रशिला घाट, रानीबाग में हुआ अंतिम संस्कार।

हल्द्वानी,,वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनसेवा को समर्पित रहे आदरणीय भूपाल सिंह भाकुनी जी का अंतिम संस्कार शनिवार को चित्रशिला घाट, रानीबाग में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश उपस्थित रहे और उन्होंने भूपाल सिंह भाकुनी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाकुनी जी का जीवन समाज के प्रति समर्पण, सादगी और सेवा भाव का प्रतीक रहा है। उन्होंने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता की और समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनका जाना सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

विधायक सुमित हृदयेश ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page