Connect with us

उत्तराखण्ड

अमृतसर में SGPC पदाधिकारियों से भेंट, उत्तर प्रदेश के सिख समाज के हितों पर हुआ व्यापक मंथन

 

अमृतसर,,,श्री अमृतसर साहिब स्थित पावन श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर अरदास करने के बाद SGPC (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के वरिष्ठ पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण मुलाकात की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश की सिख संगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

श्री दरबार साहिब में दर्शन के उपरांत SGPC सचिव सरदार बलविंदर सिंह कहलवां, वरिष्ठ प्रचारक बाबा सरदार अजायब सिंह अभ्यासी, SGPC विशेष कार्य अधिकारी सतबीर सिंह धामी, SGPC सदस्य सरदार गुरमीत सिंह तथा धर्म प्रचार कमेटी के सचिव सरदार गुरिंदर सिंह मथरेवाल से आत्मीय भेंट हुई।

बैठक में उत्तर प्रदेश के सिख समाज के मूलभूत मुद्दों, धर्म प्रचार की गतिविधियों, गुरमत शिक्षा के विस्तार, सिख इतिहास एवं विरासत के संरक्षण तथा समाज की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में सिख समाज के हितों को लेकर किए जा रहे कार्यों और विभिन्न पहलों से SGPC पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। समाज के उत्थान और नई पीढ़ी को सिख इतिहास एवं संस्कृति से जोड़ने के प्रयासों पर भी विचार साझा किए गए।

मुलाकात के दौरान SGPC पदाधिकारियों द्वारा सिरोपा एवं श्री अमृतसर साहिब का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसे गुरु घर की कृपा और आशीर्वाद बताते हुए उन्होंने सभी सम्मानित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब से यही अरदास है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश की सिख संगत सदैव चढ़दी कला में रहे और सभी को धर्म, मानवता एवं राष्ट्र सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्राप्त हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page