Connect with us

उत्तराखण्ड

भिक्षावृत्ति से जुड़े व्यक्तियों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित,,

हल्द्वानी, 14 मार्च 2026: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित रमाइल प्रोजेक्ट योजना के तहत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों के चिकित्सा परीक्षण हेतु बेस अस्पताल, हल्द्वानी में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं, परामर्श तथा पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराना था, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।शिविर में अपर सचिव समाज कल्याण एवं उत्तराखंड बहुविविधता विश्वविद्यालय देहरादून के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चन्द्र (आईएएस), डॉ. के.एस. दताल (सीएमएस), अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष हेरी, फिजिशियन डॉ. कुवर, सहायक निदेशक समाज कल्याण के.आर. जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल विश्वनाथ गौतम, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी श्रीमती विमला जोशी उपस्थित रहे। इसके अलावा उत्तराखंड बहुविविधता विश्वविद्यालय, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र हल्द्वानी तथा प्रधानमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं रोजगार योजना (दिव्यांशा केंद्र) की टीम ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।शिविर में भिक्षावृत्ति से जुड़े व्यक्तियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा पुनर्वास योजनाओं, स्वरोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा स्कीमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मार्गदर्शन देकर इन्हें मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे शिविर भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करेंगे तथा समाज की मुख्यधारा में उनकी वापसी सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page