उत्तराखण्ड
यातायात नगर हल्द्वानी का महापौर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा




महापौर ने कहा कि नगर की सार्वजनिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और नागरिक हितों के अनुरूप बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां कहीं भी कमियां अथवा अव्यवस्थाएं हैं, उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा, नोडल अतिक्रमण श्री गणेश भट्ट सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
महापौर श्री बिष्ट ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेगा, जिससे नगर की व्यवस्थाएं अधिक सुदृढ़, स्वच्छ और व्यवस्थित बनी रहें तथा नागरिकों को बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।— विनोद जोशी निजी सहायक, मा. महापौर ,नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम


