उत्तराखण्ड
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बाजार और फूड कोर्ट संचालकों को दिए सख्त निर्देश, स्वच्छता व अनुबंध शर्तों के पालन पर जोर

महापौर ने सभी संचालकों को नगर निगम के साथ किए गए अनुबंध की शर्तों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से एसडब्ल्यूएम (SWM) नियम-2026 के तहत कूड़ा पृथक्करण, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। फूड कोर्ट और बाजार संचालकों का सहयोग जनसुविधाओं के विस्तार तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए सभी संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। स्वच्छता और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में कर अधीक्षक महेश पाठक, नोडल मार्केटिंग अनुभाग के गणेश भट्ट सहित नगर निगम के अधिकारी एवं फूड कोर्ट संचालक मौजूद रहे।

















