उत्तराखण्ड
लोक भवन केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि सशक्त परिवार: राज्यपाल गुरमीत सिंह

कार्यक्रम में राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि लोक भवन उत्तराखण्ड की गौरवशाली विरासत, उत्कृष्ट प्रशासनिक मूल्यों तथा समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है और इसकी ऐतिहासिक गरिमा, प्राकृतिक सौंदर्य व संस्थागत प्रतिष्ठा को संरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
राज्यपाल ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लोक भवन में अवस्थापना सुधार, पर्यावरण संरक्षण तथा विरासत संवर्धन के काम किए गए हैं। उन्होंने लोक भवन परिवार द्वारा गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट और ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ जैसे कार्यक्रमों के सफल आयोजन में योगदान की भी सराहना की।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने उत्तराखण्ड के तीर्थस्थल और प्राकृतिक परिवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि ये जीवन मूल्यों, आत्मबल और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने लोक भवन परिवार के सभी सदस्यों तथा उनके परिजनों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
