Connect with us

उत्तराखण्ड

अवैध नशे के कारोबार को लेकर राजपुरा के स्थानीय लोगों ने दिया एस पी सिटी को ज्ञापन

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे और सट्टे के कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं ने एसपी सिटी का घेराव कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट एवं पार्षद धर्मवीर ने कहा कि अवैध नशे और सट्टे के कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। तीन दिन पूर्व दिए ज्ञापन में कोई कार्यवाही न होना साबित करता है अवैध करोबार में लिप्त लोगों को स्थानीय चौकी का भारी सरक्षण मिला हुआ है।

युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा कि नशे की वजह से युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके की जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे

पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चौहान व राजों टंडन ने कहा राजपुरा पुलिस चौकी का तस्करों नशे के सौदागरोंको संरक्षण मिला है जिस वजह नशे व अवैध करोबार करने लोग आए दिन आवाज उठाने पर डराते धमकते है।

इस मौके पर पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक बनौली युवा काग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार संजय शेखर सूरज प्रकाश तलत एतेशाम नवीन चौहान मो दिलशाद दिनेश चौहान अशोक पांडे राज वर्मा समेत तमाम लोगों थे। जिससे आने वाली पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही उन्होंने कहा कि कई बार नशेड़ियों का इतना जमवाड़ा लग रहा है जिससे मां बहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है इस दौरान उन्होंने एस पी सिटी में अपील की है इस ठोस करवाई अमल में लाई जाए ताकि इसका आतंक खत्म हो सके इस पर एस पी सिटी ने आश्वाशन दिया है कि इस जल्द से जल्द करवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का भी निर्देश है कि नशे को खत्म किया जाए,,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page