Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ,

हल्द्वानी, नैनीताल | 5 अक्टूबर 2025उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आज आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, राज्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने की।अपने संबोधन में मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि राज्य में कौशल विकास को विशेष महत्व दिया जा रहा है और विश्वविद्यालय स्तर पर इन प्रयोगों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और 2027 तक NAAC से A++ ग्रेड प्राप्त करेगा। प्रदेश के 13 जनपदों में विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही देहरादून में अध्ययन केंद्र के लिए अतिरिक्त भूमि दी जाएगी।मंत्री ने विश्वविद्यालय में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण, ऑडिटोरियम को साउंडप्रूफ बनाने, कुलसचिव के वेतनमान में वृद्धि तथा संस्कृति अकादमिक में विश्वविद्यालय को स्थान प्रदान करने की घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक विश्वविद्यालय को ₹116 करोड़ की सहायता प्रदान की है और इसे प्रदेश का नंबर-1 विश्वविद्यालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है।डॉ. रावत ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय अर्धसैनिक बलों, सैनिकों और पुलिस कर्मियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए संबंधित विभागों के साथ एमओयू करे तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों में शिक्षक आदला-बदली कार्यक्रम शुरू किया जाए।सांसद अजय भट्ट ने विश्वविद्यालय की प्रगति की प्रशंसा करते हुए इसे उत्तराखंड का गौरव बताया। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट ने किया। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री अनिल डब्बू, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्य, तथा बीजेपी प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।यह कार्यक्रम उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विकास एवं शिक्षा क्षेत्र में नई पहल का प्रतीक माना गया।�

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page