Connect with us

उत्तराखण्ड

ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

चंदन सिंह कुल्याल भीमताल

भीमताल कथावाचक आचार्य भुवन चंद पांडे जी के मुखारबिंदु से कलश यात्रा के साथ ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ विधि विधान पूजा अर्चना तथा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ कथा व्यास आचार्य भुवन चंद्र पांडे जी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के महत्व के बारे में जानकारी दी इससे पूर्व गांव की मातृशक्ति के द्वारा पूरे जोश के साथ कुमाऊनी परिधान कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा सैम मंदिर से जल लेकर वापस पंचायत घर पहुंची अनुष्ठान का कार्य पंडित मनोज चंद्र परगाई योगेश चंद्र भट्ट भरत कांडपाल भास्कर जोशी अशोक विपिन चंद्र बेलवाल किरण तिवारी दीपक बेलवाल ने विधि विधान के साथ संपन्न कराया यजमान की भूमिका प्रेम सिंह कुलियाल त्रिलोक सिंह कुलियाल व जनार्दन बेलवाल द्वारा स पत्नी निभाई ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने अधिक से अधिक संख्या में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने की अपील की इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह गंगोला ग्राम प्रधान मलुवाताल लता पलडिया ग्राम प्रधान सौन गाव महेंद्र सिंह पडियार राजेंद्र सिंह पडियार हरीश सिंह पडियार सुरेश चंद्र जोशी हरिश्चंद्र भट्ट समेत सैकड़ो महिलाएं एवं भक्तजन मौजूद थे

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page