Connect with us

उत्तराखण्ड

चोरगलिया में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

 

। नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर-जनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से आठ अवैध तमंचे और दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब हथियारों के स्रोत और इनके सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम 27 जून को एमवीआर गेट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास एक संदिग्ध युवक को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से दो 12 बोर के देशी तमंचे, छह 315 बोर के देशी तमंचे तथा कुल दस जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रियासत (30 वर्ष) पुत्र रईस अहमद, निवासी ग्राम एवं पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 30/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी में शामिल:

2 देशी तमंचे (12 बोर) व 6 जिंदा कारतूस

6 देशी तमंचे (315 बोर) व 4 जिंदा कारतूस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास, हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क तथा अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन हथियारों की आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक निधि शर्मा, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कांस्टेबल भारत भूषण तथा कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।

एसएसपी नैनीताल ने इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page