Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल से कुमाऊं की नवनियुक्त आईजी निवेदिता कुकरेती ने की शिष्टाचार भेंट

 

के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मंगलवार को लोक भवन में कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) निवेदिता कुकरेती ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल की कानून-व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने आईजी निवेदिता कुकरेती को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं आईजी ने भी राज्यपाल को कुमाऊं परिक्षेत्र में पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं एवं कार्ययोजनाओं से अवगत कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page