Connect with us

उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग की सघन कार्रवाई,

159 वाहनों के चालान, 5 वाहन सीज – 50 गलत दिशा में चलते पकड़े गए

हल्द्वानी। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. गुरदेव सिंह के निर्देशन में परिवहन विभाग की टीम ने आज सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीम ने 159 वाहनों के चालान किए और ऑटो, बस और पिकअप सहित 5 वाहनों को सीज किया।

लालकुआं-हल्द्वानी मार्ग पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने पर 50 वाहन चालकों का चालान किया गया। इसके अलावा टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण जांच, सीट बेल्ट, हेलमेट, मोबाइल प्रयोग, ओवरलोडिंग, नंबर प्लेट, रिफ्लेक्टर, नो पार्किंग और परमिट शर्तों के उल्लंघन जैसी विभिन्न वजहों से भी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अनुभा आर्य, श्रीमती अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल और नंदन रावत सहित पूरी टीम मौजूद रही। इस दौरान सहायक परिवहन निरीक्षक व परिवहन आरक्षी भी सक्रिय रूप से अभियान में शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page