Connect with us

उत्तराखण्ड

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन, ‘बारह महीने बारह रोजगार योजना’ शुरू

 

हल्द्वानी, 14 जुलाई। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) उत्तराखंड के महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन रविवार को गैस गोदाम रोड स्थित रेशम बाग, अरविंद डेरी परिसर में किया गया। महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अवस्थी ने विधिवत कार्यालय का उद्घाटन करते हुए संगठन की महत्वाकांक्षी “बारह महीने बारह रोजगार योजना” का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्रीमती ज्योति अवस्थी ने कहा कि महिलाओं का स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनना एक सशक्त, विकसित और समृद्ध समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला आर्थिक रूप से मजबूत होती है तो उसका परिवार और समाज दोनों सशक्त बनते हैं।

उन्होंने बताया कि “बारह महीने बारह रोजगार योजना” के तहत महिलाओं को वर्षभर में 12 प्रकार के रोजगार एवं स्टार्टअप से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत केवल सिलाई, कढ़ाई और बुनाई जैसे पारंपरिक कौशल ही नहीं, बल्कि उद्यमिता, मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया, व्यवसाय प्रबंधन और स्वरोजगार स्थापित करने की व्यावहारिक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रधानमंत्री के स्टार्टअप इंडिया मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनसे जोड़ा जाएगा। साथ ही एमएसएमई के अंतर्गत उपलब्ध बिना गारंटी ऋण तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत ऋण प्राप्त करने में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में संगठन महामंत्री श्री भुवन भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान श्री तरुण वानखेड़े, श्री संजय त्यागी, श्री तेज सिंह कार्की, श्रीमती सीमा बत्रा, श्री संजय बिष्ट सहित महिला पदाधिकारियों में श्रीमती दीप्ति गुरूरानी, श्रीमती सीमा बत्रा (प्रदेश प्रभारी), श्रीमती कल्पना रावत, श्रीमती रेनु शर्मा, श्रीमती मंजू शाह, श्रीमती नीता गुप्ता, श्रीमती तरंजीत कौर, श्रीमती काजल खत्री, श्रीमती यशोदा सोटियाल, श्रीमती पुष्पा भट्ट, श्रीमती आशू राठौर, श्रीमती प्रभा खनका तथा श्रीमती रेनू डसीला मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने “महिला शक्ति जिंदाबाद” और “सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल जिंदाबाद” के नारों के साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page