Connect with us

उत्तराखण्ड

आध्यात्मिक जागृति से ही भारत बनेगा विश्वगुरु : ध्रुव रौतेला

 

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की मीडिया संगोष्ठी में समाधानपरक पत्रकारिता और आध्यात्मिक मूल्यों पर जोर

, 11 जून। आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से भारत निकट भविष्य में विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। यह विचार उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के हरिपुर सूखा स्थित सेवाकेंद्र में आयोजित मीडिया संगोष्ठी में व्यक्त किए।

‘आध्यात्मिक जागृति से विश्व परिवर्तन’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ध्रुव रौतेला ने कहा कि आज भारतीय योग और आध्यात्मिक परंपराओं का पूरे विश्व में प्रभाव बढ़ रहा है। उन्होंने समाज में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पत्रकारिता में आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश आवश्यक है।

संस्थान के मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजयोगी सुशांत भाई ने कहा कि मीडिया प्रभाग का मूल उद्देश्य समाधानपरक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने ‘केयर, शेयर और इंस्पायर’ को मीडिया का मूल मंत्र बताते हुए पत्रकारिता में नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मीडिया प्रभाग दिल्ली की क्षेत्रीय संयोजिका राजयोगिनी बीके सुनीता ने कहा कि जिस प्रकार लोग जीवन में कृत्रिम खुशबू का प्रयोग करते हैं, उसी प्रकार राजयोग के माध्यम से ईश्वरीय खुशबू और शांति का अनुभव जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को राजयोग के अभ्यास के माध्यम से गहन शांति का अनुभव भी कराया।

हल्द्वानी सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके नीलम दीदी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह तथा मीडिया मैप के प्रबंध संपादक चंदर कुमार ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का तिलक, पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया। बीके कनिष्का ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का स्वागत किया, जबकि दिल्ली से आए राजयोगी बीके गणेश ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में बीके कमलेश ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। :::

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page