Connect with us

उत्तराखण्ड

आयुक्त के जनता मिलन में रामनगर के जिप्सी चालकों को बड़ी राहत, नागरिक समस्याओं का तत्काल समाधान,

हल्द्वानी, कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने रामनगर के जिप्सी चालकों के लिए बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने कार्बेट टाइगर रिजर्व से बाहर के क्षेत्रों में जिप्सी संचालन के लिए परमिट प्रदान करने की स्वीकृति दी। इस निर्णय से रामनगर के लगभग 50 जिप्सी चालकों को नई आजीविका के अवसर मिलेंगे और पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

जनता मिलन में भूमि विवाद, विद्युत, जलसंस्थान, घरेलू हिंसा, नक्शा सुधार व स्मार्ट मीटर से बढ़े हुए बिल जैसी विभिन्न समस्याओं पर तत्काल सुनवाई की गई। स्मार्ट मीटर शिकायत के मामले में मुख्य अभियंता यूपीसीएल को डाटा की समीक्षा के निर्देश दिए गए। सितारगंज के भूमि विवाद पर उपजिलाधिकारी रुद्रपुर से रिपोर्ट मांगी गई। आयुक्त ने कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया और बाकी मामलों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।

साथ ही, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग चैम्पियनशिप में नैनीताल जिला राइफल एसोसिएशन के पदक विजेताओं ने मंडलायुक्त से भेंट की। चैम्पियनशिप में 32 प्रतिभागियों में से 17 ने पदक जीते। आयुक्त ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा जिले का मान बढ़ाने की तारीफ की।

कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए, आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों और विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने और आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे नदियों-नालों व जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में न रुके, अनावश्यक यात्रा से बचें और असुरक्षित पर्वतीय मार्गों पर न जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page