Connect with us

उत्तराखण्ड

आस्था पर आघात के विरोध में कांग्रेस का शंखनाद, गोल्ज्यू मंदिर में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

 

हल्द्वानी 14 जुलाई। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उत्तराखंड के श्री बद्रीनाथ धाम में दान (चढ़ावा) की कथित चोरी के मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने गोल्ज्यू मंदिर, उत्थान मंच (हीरानगर) में विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस दौरान भगवान हनुमान से सत्य की विजय, न्याय की स्थापना और दोषियों को दंड दिलाने की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और श्री बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक हैं। यदि इन पवित्र स्थलों पर श्रद्धालुओं के दान में कथित अनियमितताएं हुई हैं तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं पर भी आघात है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान में कथित गड़बड़ियां आस्था के साथ विश्वासघात हैं। कांग्रेस इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होने तक अपनी आवाज बुलंद रखेगी।

हनुमान चालीसा पाठ के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना करते हुए धर्म, सत्य और आस्था की रक्षा की कामना की। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एवं श्री बद्रीनाथ धाम के कथित दान चोरी प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

कार्यक्रम में हरीश मेहता, एन.बी. गुणवंत, हेमंत बगड़वाल, राजेंद्र बिष्ट (रज्जी), पार्षद शैलेन्द्र दानू, हेम पांडे, मलय बिष्ट, किरण माहरा, मधु सांगूड़ी, जया कर्नाटक, जया पाठक, भागीरथी बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page