Connect with us

उत्तराखण्ड

जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 

पवनीत सिंह बिंद्रा

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समीक्षा

नैनीताल जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, लिंगानुपात सुधार और टीबी नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा हुई।

शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के सख्त निर्देश जिलाधिकारी  ललित मोहन रयाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिले में सभी प्रसव संस्थागत करने के निर्देश दिए। डिलीवरी पॉइंट्स बढ़ाने, सभी केंद्रों पर प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तैनात करने, गर्भवती महिलाओं की पंजीकरण से निरंतर निगरानी, CHO/ANM द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा, बर्थ प्लान तैयार करना और होम डिलीवरी की समीक्षा पर जोर दिया।

लिंगानुपात पर चिंता, PC-PNDT एक्ट सख्ती से लागू

जिले के लिंगानुपात पर चिंता व्यक्त कर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सतत निगरानी, छापेमारी, लोकल नेटवर्क समन्वय और आकस्मिक निरीक्षण के आदेश जारी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत को ठोस रणनीति बनाने को कहा।

तंबाकू नियंत्रण में चालानी कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत विभागाध्यक्षों और स्कूल प्रधानाचार्यों को चालान की संख्या बढ़ाने और कार्यवाही की समीक्षा करने के निर्देश।

7 मई को कृमि मुक्ति दिवस, व्यापक तैयारी

डॉ. एच.सी. पंत ने बताया कि 7 मई 2026 को कृमि मुक्ति दिवस पर आंगनवाड़ी और स्कूलों (सरकारी/निजी) में एल्बेंडाजोल दवा वितरित होगी। DM ने निगरानी, प्राइवेट स्कूल संगठनों से मीटिंग और अधिक कवरेज सुनिश्चित करने को कहा।

टीबी मुक्त भारत: उल्लेखनीय प्रगति

टीवी मुक्त भारत के तहत 62 हाई-रिस्क ग्रामों में 6,678 और जिले में कुल 12,405 एक्स-रे (हैंड-हेल्ड मशीन से) हो चुके। शिक्षा, पंचायती राज और बाल विकास विभागों से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश।

इस दौरान  संचालन: मदन मेहरा (जिला कार्यक्रम प्रबंधक)। उपस्थित: डॉ. तरुण कुमार टमटा (प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बी.डी. पांडे), डॉ. श्वेता भंडारी (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. संजीव खर्कवाल, डॉ. चंद्र पंत, डॉ. राजेश ढकरियाल, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, हेम जलाल, पंकज तिवारी, दीवान बिष्ट, दिनेश बोरा, रूपेश मंगाई, अजय भट्ट, पारस साह, बच्चन कालाकोटी, रवि उप्रेती, पूर्णिमा जंतवाल, अवनीश डशीला आदि उपस्थित थे

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page