Connect with us

उत्तराखण्ड

IISc भ्रमण: AI, रोबोटिक्स और नैनो विज्ञान में भारत की प्रगति

 

बेंगलुरु, 28 अप्रैल 2026: आज भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के भ्रमण के दौरान AI & Robotics Technology Park (ART Park) में अत्याधुनिक कार्यों का अवलोकन किया गया। यह पार्क एआई एवं रोबोटिक्स के क्षेत्र में देश का प्रमुख नवाचार केंद्र है, जो स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, मोबिलिटी और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तकनीकी समाधान विकसित करने पर केंद्रित है। ART Park एक अत्याधुनिक अनुसंधान एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में कार्य कर रहा है, जो स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देकर भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाता है।

इसके बाद Centre for Nano Science and Engineering (CeNSE) का दौरा किया गया, जहां नैनो विज्ञान, सेमीकंडक्टर, क्वांटम तकनीक और माइक्रो-नैनो डिवाइसेज़ पर हो रहे शोध ने देश की वैज्ञानिक क्षमताओं का जीवंत प्रमाण प्रस्तुत किया। CeNSE में चल रहे इन कार्यों से नैनोटेक्नोलॉजी आधारित समाधान विकसित हो रहे हैं, जो भविष्य की तकनीकी क्रांति का आधार तैयार कर रहे हैं।

महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह  ने। कहा है कि इस भ्रमण से यह स्पष्ट हुआ कि IISc जैसे संस्थान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। राज्यों के बीच बढ़ते सहयोग और उत्कृष्ट अनुसंधान से भारत वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page