Connect with us

उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ जोरदार हस्ताक्षर अभियान, सैकड़ों हुए शामिल

 

हल्द्वानी ,,राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति के विरोध में सैकड़ों नागरिकों ने धोबी घाट चौराहे पर एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस और बड़े पैमाने पर क्षेत्रवासी मौजूद रहे और प्रशासन से त्वरित तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

अभियान के दौरान क्षेत्रीय विधायक सुमित ह्रदेश ने कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जन-जागरूकता और सामाजिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट और पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू ने कहा कि नशे के तस्करों के हौसले बढ़ रहे हैं और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है; उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान में राजपुरा पुलिस के अधिकारी, एडवोकेट गोविंद बिष्ट, पार्षद धर्मवीर, त्रिलोक बनौली, सुमित कुमार (जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस), विजेन्द्र चौहान, राजो टंडन, शशी आर्य, भविष्य रावत, अमित रावत, सूरज प्रकाश, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गुरवचन नागपाल, नवीन चौहान सहित सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल थे। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएँगे और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन पर कार्रवाई के दबाव बनाए रखेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page