Connect with us

उत्तराखण्ड

यूसीसी के प्रावधानों के खिलाफ पहाड़ी आर्मी ने दूसरे दिन हस्ताक्षर अभियान चलाया,

हल्द्वानी में यूसीसी में लिव इन रिलेशन एवं बाहरी लोगों को एक वर्ष के प्रवास के बाद स्थाई निवास प्रमाण देने वाले काले कानून(उत्तराखंड समान नागरिक संहिता 2025) के विरोध में प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद शाही के नेतृत्व में जन जागरण व हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें महिलाओं ,युवाओं ने बढ़ चढ़ 200 से अधिक लोगों ने अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद शाही ने कहा पहाड़ी हिंदू सरकार ने लिव-इन-रिलेशन को कानूनी मान्यता देकर पहाड़ी हिंदू संस्कृति को तहस-नहस करने का काम किया है इसके परिणाम परिवारों को तोड़ने वाले होगे अपमानित करने वाले होगे यह काला कानून सनातन धर्म की धज्जियां उड़ा रहा है
युवा जिलाध्यक्ष मोहित राणा और संगठन सचिव गौरव गोस्वामी ने कहा कि बाहरी लोगों को मात्र एक वर्ष में स्थाई निवास प्रमाण पत्र बांट कर, उत्तराखंड में हम पहाड़ी हिंदुओं के नौकरी भूमि संसाधन आदि अधिकारों को छीनने का विरोध करते हैं।
जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा व युवा नगरअध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि यह कैसा कानून है जो लोकसभा राज्यसभा से लागू नहीं हुआ? यह सिर्फ डमी कानून है जो हमारे बीच लाकर प्रयोग किया जा रहा है अगर सही है तो पूरे देश में लागू क्यों नहीं हुआ।
वक्ताओं ने कहा यह पहाड़ी संस्कृति अस्मिता को खिन्न भिन्न करने वाला कानून है धामी सरकार को इसे वापस लेना होगा नहीं तो पहाड़ में विद्रोह होगा
जिलाध्यक्ष मोहन कांडपाल ने कहा यह अभियान का आज दूसरा दिन है कल 3 बजे से मुखानी चौराहे से शुरू होगा उन्होंने कहा अभियान को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है युवा बुजुर्ग महिलाएं भविष्य को लेकर बड़ी चिंता व्यक्त रह रहे
इस दौरान भगवंत सिंह राणा ,पंकज जोशी पी सी तिवारी , पूजा तिवारी,ममता मेवाड़ी,गंगा जोशी,सलोनी रावत,विवेक बिष्ट भास्कर जोशी,राजेंद्र सिंह, नेहा तिवारी,आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page