Connect with us

उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक, पिथौरागढ़ में तैयारियां तेज

पिथौरागढ़, 09 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक प्रदेश में “स्वास्थ्य पखवाड़ा” मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत पिथौरागढ़ जनपद में भी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे, जिनमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा।

जिले में स्वास्थ्य शिविरों का कार्यक्रम निम्नानुसार तय किया गया है–

  • 17 सितम्बर – नगर निगम क्षेत्र
  • 19 सितम्बर – गंगोलीहाट
  • 23 सितम्बर – मुनस्यारी
  • 26 सितम्बर – बेरीनाग
  • 30 सितम्बर – डीडीहाट
  • 2 अक्टूबर – धारचूला

जिलाधिकारी ने एसडीएम और बीडीओ अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य शिविरों को बहुउद्देशीय शिविरों के साथ समन्वित कर प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाए। साथ ही प्रत्येक बुधवार और शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

बैठक में एडीएम योगेन्द्र सिंह, प्रमुख चिकित्साधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page