Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 220 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का प्रस्ताव सौंपा

 

, 09 जून 2026। शहरी विकास मंत्री की अध्यक्षता में देहरादून स्थित शहरी विकास विभाग निदेशालय के सभागार में आयोजित नगर निगमों की समीक्षा बैठक में हल्द्वानी-काठगोदाम के विकास कार्यों को गति देने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश के सभी महापौरों एवं नगर आयुक्तों ने भाग लिया।

हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि नगर में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा विभागीय अधिकारियों एवं सचिव के साथ की गई। साथ ही आगामी विकास योजनाओं और नगर निगम के कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।

महापौर बिष्ट ने बताया कि शहर के चहुंमुखी विकास के उद्देश्य से सड़क निर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण, गूल एवं नालियों के पुनर्निर्माण, विभिन्न भवनों के निर्माण सहित अनेक विकास योजनाओं के लिए लगभग 220 करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार कर शहरी विकास मंत्री को सौंपी गई हैं।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के स्वीकृत होने से हल्द्वानी-काठगोदाम के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और शहर को एक विकसित एवं आधुनिक नगर के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता के सहयोग से स्वच्छ, सुंदर और विकसित हल्द्वानी के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।

बैठक में सचिव नीतीश झा, निदेशक विनोद गोस्वामी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं नगर निगम प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page