Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण पर विशेष कार्यशाला 12 फरवरी को,

हल्द्वानी, 10 फरवरी 2026: परिवहन विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में जे.पी. रिसर्च इंडिया लि. के सहयोग से सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होटल क्लार्क इन, रुद्रपुर रोड, देवलचौड़, हल्द्वानी में होगा।सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी सम्भाग अरविन्द पाण्डेय ने जिला सूचना अधिकारी नैनीताल को पत्र लिखकर कार्यक्रम में स्वयं भाग लेने तथा समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को सूचित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सहयोग की अपील की है।कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना तथा दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण के माध्यम से प्रभावी उपाय सुझाना है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page