Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन: पाकिस्तानी कनेक्शन, लैंड-लव जिहाद के गंभीर आरोप,

भवाली पालिका की मिलीभगत से एनओसी देने का आरोप, मस्जिद भूमि की जांच की मांगभवाली। नाबालिग बच्ची से दुराचार के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पालिका के एक सभासद पर पाकिस्तानी कनेक्शन, लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।भाजपा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर कब्जा कर क्षेत्र की डेमोग्राफी और जनसांख्यिकी को लगातार बदलने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेता प्रकाश आर्या ने आरोप लगाया कि पालिका के एक वर्तमान सभासद, जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं, विशेष समुदाय के लोगों को टमट्यूड़ा-रेहड़ क्षेत्र में बसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मस्जिद की भूमि की जांच कराने की मांग की और कहा कि ये तथाकथित लोग लैंड व लव जिहाद में संलिप्त हैं।भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने जमीनों की खरीद-फरोख्त में पालिका प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध भूमि पर बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए एनओसी पालिका की मिलीभगत से ही दी जा रही है। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय द्वारा अवैध भूमि पर बनाए गए मकानों का असेसमेंट भी कर दिया गया है। अधिवक्ता शिवांशु जोशी ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी के अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं, पालिका के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है, जो 15 दिनों में रेहड़-टमट्यूड़ा क्षेत्र के अवैध निर्माणों पर विस्तृत रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई होगी।प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, महामंत्री अमित पांडेय, गौतम मटियाली, राजेंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, हिमांशु रावत, उज्वल चंद्रा, वैभव आनंद, रेहान, आयुष कुमार, विद्या पढ़ालनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page