Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी ऑटोमेशन और सूचना प्रौद्योगिकी पर 10 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ,,

हल्द्वानी,,उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस द्वारा मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के छात्रों के लिए ‘लाइब्रेरी ऑटोमेशन एवं सूचना प्रौद्योगिकी (प्रायोगिक)’ विषय पर 10 दिवसीय ऑफलाइन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में छात्रों को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी तथा आधुनिक पुस्तकालय स्वचालन प्रणालियों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। कार्यशाला के तहत कोहा (KOHA), सोल (SOUL), डी-स्पेस (DSpace) तथा वेबसाइट डिजाइनिंग जैसे आधुनिक लाइब्रेरी ऑटोमेशन एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रथम तकनीकी सत्र में आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. हर सिंह बिष्ट ने कोहा लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर पर विस्तृत व्यावहारिक व्याख्यान दिया। पहले दिन डॉ. बिष्ट ने कोहा के प्रमुख फीचर्स एवं मूलभूत अवधारणाओं (Basics of KOHA) की जानकारी दी, साथ ही सॉफ्टवेयर की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया, जिससे छात्रों को इसके व्यावहारिक उपयोग की स्पष्ट समझ प्राप्त हुई।आगामी सत्रों में सोल लाइब्रेरी सॉफ्टवेयर, डी-स्पेस डिजिटल रिपॉजिटरी तथा वेबसाइट डिजाइनिंग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा, “शिक्षा के प्रसार के लिए पुस्तकालय का होना आवश्यक है। उच्च शिक्षा में सतत एवं प्रवाहपूर्ण पुस्तकालय का संचालन उच्च शिक्षा को गति प्रदान करता है। पुस्तकालय हमारे विवेक और शिक्षा को निर्मित करता है। आधुनिक नवाचारों के प्रयोग से पुस्तकालय आधुनिक और प्रयोग में सहज हो गए हैं।”इस अवसर पर स्कूल ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के निदेशक प्रो. अरविंद भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय सुश्री प्रीति शर्मा ने किया, जिसमें डॉ. राकेश पंत एवं श्री मनोज पांडे भी सहभागी रहे।कार्यशाला में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के बड़ी संख्या में छात्र उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यह कार्यशाला छात्रों की तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक कौशल एवं रोजगारोन्मुख क्षमता विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page