उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: स्वर्गीय सरदार नरेन्द्र जीत सिंह कोहली ‘रोडू जी’ की प्रथम पुण्यतिथि पर छबील वितरण
हल्द्वानी, 14 मई 2026: आज स्वर्गीय सरदार नरेन्द्र जीत सिंह कोहली ‘रोडू जी’ की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनकी स्मृति में श्रद्धापूर्वक छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संगत एवं राहगीरों को मीठे शर्बत की छबील वितरित की गई। दिवंगत आत्मा की शांति एवं स
को
मस्त मानवता की चढ़दी कला हेतु अरदास की गई। उपस्थित संगत ने स्वर्गीय सरदार नरेन्द्र जीत सिंह कोहली ‘रोडू जी’ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक, धार्मिक एवं सेवाभावी जीवन को याद किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। आयोजकों ने उपस्थित सभी सहयोगियों एवं संगत का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
मुख्य उपस्थितजन: गगन दीप सिंह रोडू, कुलबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, बलबीर सिंह, जसपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, इकबाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरमीत बिंद्रा, पवन बिंद्रा, रुपप्रीत चंडोक, अमन बिंद्रा, अवनीत सिंह, जसप्रीत गुजराल, मनदीप सिंह, दविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, प्रभप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, परमजीत सिंह, नवजोत सिंह, रूबल नरूला, गुरुवंश आहूजा, इंद्रजीत सिंह, बनप्रीत नागपाल, परविंदर नागपाल, गुरजीत सिंह, मनिंदर सिंह, मंजीत सिंह, तरनजीत सिंह, सिमरन गुजराल, गगन धीर, दमन सोंधी, अमन बिंद्रा, हरप्रभ सिंह, सरंप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरमीत सिंह स्वीटी, जसकरन चड्ढा, विक्की नरूला, डॉलर अरोरा, अमनदीप सिंह, लवी गुजराल, इंद्रजीत आनंद, भूपेंद्र गुजराल, हरजीत सच्चर, अमरजीत आनंद, पुनीत सभरवाल, सनी आनंद, मनप्रीत सेठी, रवनीत भसीन, कंवलजीत सिंह।
विशिष्ट अतिथि: भाजपा सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, सचिन शाह, सुरेश भट्ट, कस्तूभानंद जोशी, दिनेश आर्या, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रदीप सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी। इस दौरान महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नरेंद्रजीत सिंह रोडू 24&7, उपलब्ध रहते थे,अपना सारा जीवन सामाजिक कार्यों में समर्पित किया,इसी क्रम में पूर्व महापौर जोगिंदर सिंह रौतेला ने कहा कि रोडू जी का मेरा साथ बहुत लंबा साथ रहा है एवं किसी काम के लिए कहा तो उनका सीधा सवाल रहता था कि आप भेजो मैं हु न,एवं इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने इस दौरान श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रोडू जी का रोडू की कमी पूरी नहीं की जा सकती है हमारे साथ काफी लंबा राजनीतिक सफर रहा है , मैं ईश्वर से कामना करता हूं ईश्वर उनको अपने चरणों में निवास स्थान दे,,
