Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : अज्ञात महिला शव की शिनाख्त हेतु अपील ,,

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में गत दिनों उपचाररत एक अज्ञात महिला की मृत्यु हो चुकी है, जिसकी शिनाख्त आज तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आमजन से जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 25 वर्षीय उक्त महिला को 29 अप्रैल 2019 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भर्ती कराया गया था। दौराने इलाज 28 दिसंबर 2021 को उसकी मृत्यु हो गई। महिला का नाम पूजा बताया जा रहा है, किंतु अन्य परिचय अब भी अज्ञात है।मृतका की लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच, रंग गोरा, काले बाल, लंबा चेहरा, औसत नाक-कान और इकहरा मजबूत शरीर है। उसने सफेद फूलदार फुलबाजू कुर्ती, ग्रे पैजामा और सफेद समीज़ पहन रखी थी। महिला के पास कोई संपत्ति प्राप्त नहीं हुई।पुलिस ने उक्त महिला की पहचान की उद्देश्य से जनता से सहयोग मांगा है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में कोई सूचना या जानकारी प्राप्त हो तो वह निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकता है—
मो.नं. 9411112877, 05946-284329
प्रभारी निरीक्षक: 9410903100, 7906579429
कोतवाली हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page