Connect with us

उत्तराखण्ड

नाइजीरियाई युवक को जीवनदान देने वाले गुरप्रीत सिंह मिंटू का दिल्ली में नाइजीरिया दूतावास में सम्मानमनुखता की सेवा संस्था ने मानवता की मिसाल पेश की,

दिल्ली/लुधियाना, संवाददाता।
मनुखता की सेवा संस्था के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह मिंटू ने मानवता की ऐसी मिसाल कायम की है, जिस पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। संस्था को सूचना मिली थी कि एक नाइजीरिया का युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ होकर दिल्ली की सड़कों पर भटक रहा है। संस्था के सेवकों ने उसकी देखभाल की, इलाज कराया और उसे स्वस्थ किया। बाद में जब युवक के परिवार को इसकी जानकारी मिली, तो वे पंजाब आए और अपने परिजन को स्वस्थ अवस्था में वापस नाइजीरिया ले गए।इस मानवीय कार्य से प्रभावित होकर नाइजीरिया दूतावास के राजदूत ने गुरप्रीत सिंह मिंटू को दिल्ली स्थित दूतावास में विशेष रूप से सम्मानित किया। वे पंजाब के पहले पंजाबी और पहले सिख हैं जिन्हें नाइजीरिया के राजदूत द्वारा इस तरह का अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।गुरप्रीत सिंह मिंटू ने साबित किया है कि सेवा केवल बजट खर्च करने का नाम नहीं, बल्कि हृदय से किए गए कार्य ही वास्तविक सेवा होते हैं। मनुखता की सेवा संस्था आज देश में वह उदाहरण बन चुकी है जो छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को न सिर्फ सहायता देती है बल्कि उन्हें स्वरोजगार से भी जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही है।आज के दौर में जब कई लोग अपने वृद्ध सदस्यों को आश्रमों में छोड़ देते हैं, वहीं गुरप्रीत सिंह मिंटू और उनकी संस्था ने मानवता की भावना को जीवित रखते हुए समाज में सेवा का असली अर्थ समझाया है। आज परिवार में कोई अस्वस्थ हो तो परिवार के सदस्यों को भारी पड़ जाता है लेकिन गुरप्रीत सिंह मिंटू द्वारा मानव सेवा से नाइजीरियन व्यक्ति के किए गए पुण्य कार्यों को लेकर आज देश विदेशों में प्रशंसा की जा रही है,,,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page