Connect with us

उत्तराखण्ड

उच्च हिमालयी वाइब्रेंट विलेज गुंजी में “हरित योग” कार्यक्रम आयोजित

 

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत सेना के जवानों और ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास

उच्च हिमालयी वाइब्रेंट विलेज गुंजी में शुक्रवार को आयुष विभाग द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत “हरित योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Indo-Tibetan Border Police की 7वीं वाहिनी, गुंजी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि देव के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान गुंजी श्रीमती विमला गुंजियाल (सेवानिवृत्त आईजी, उत्तराखंड पुलिस) उपस्थित रहीं। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गोविन्द सिंह ह्यांकी, डिप्टी कमांडेंट, आइटीबीपी 7वीं वाहिनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री के.एस. गुंजियाल (सेवानिवृत्त डीआईजी, बीएसएफ), श्रीमती सविता नपालच्याल (ग्राम प्रधान नपलच्यू) एवं श्रीमती लक्ष्मी गुंजियाल (सरपंच गुंजी) मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में श्री संजय ओझा, ऑडिटर (ऑडिट विभाग, देहरादून) तथा सब इंस्पेक्टर श्री गोपाल सिंह (एसएसबी गुंजी) ने भी प्रतिभाग किया।

आयुष विभाग की ओर से कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कोहली, योग दिवस नोडल अधिकारी डॉ. भगवती जोशी, ब्लॉक प्रभारी डॉ. राकेश खाती, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हेमलता पायर, प्रभारी चिकित्सक गुंजी डॉ. सुखदेव सिंह एवं योग अनुदेशक श्री रवि पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 50 से अधिक सेना के जवानों, ग्रामीणों एवं अतिथियों ने योगाभ्यास किया। प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हुए योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page