Connect with us

उत्तराखण्ड

शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला, देहरादून में इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60) टूर्नामेंट 2026 का शानदार आगाज,,

प्रथम दिन क्वालीफाईंग राउंड में रोमांचक मुकाबलेडायरेक्टर पी.के. वालिया के नेतृत्व वाली शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला,

देहरादून (15 मार्च 2026) प्रात: 9 बजे से इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60) टूर्नामेंट 2026 के क्वालीफाईंग राउंड के मैच खेले गए। प्रतियोगिता के पहले दिन चार कोर्टों पर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।बालक वर्ग के प्रमुख परिणामकोर्ट नं. 01: महजीत प्रधान ने शशांक साइ प्रसाद क्रांति को 6-3, 3-0 से हराया। सुमुख मारया ने विराज चौधरी को 6-3, 2-6, 10-6 से पराजित किया।कोर्ट नं. 02: अर्श कथूरिया (भारत) ने अयान दहिया (भारत) को 6-2, 6-2 से, जबकि आरव गलवा ने हर्ष मारवाहा को 6-2, 6-2 से जीत हासिल की।बालिका वर्ग के प्रमुख परिणामकोर्ट नं. 01: समारया कोहली ने माहरा भाटिया को 6-1, 6-0 से, तमन्ना नायर ने यूएसए की अदि खानपूरी को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।कोर्ट नं. 02: नोराह चौधरी (कनाडा) ने अंशु मैटहम (यूएसए) को 2-6, 7-6, 10-6 से, सात्वि पराग मरदानिया ने रितु मंदार ज्ञान (दोनों भारत) को 6-4, 6-1 से पराजित किया।उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटनसायं 4 बजे उत्तराखंड प्रदेश की माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अशोक कुमार (पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, सेवानिवृत्त एवं उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष), सुमित गोयल (सचिव, यूटीए, देहरादून), पी.के. वालिया (निदेशक, शांति टेनिस एकेडमी), उपाध्यक्ष विजेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश नागपाल, वरूण वालिया, प्रशिक्षक तुषार शर्मा, सचिन कुमार एवं राकेश आदि ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने अपने संक्षिप्त भाषण में खेलों के दैनिक जीवन पर प्रभावों और लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद एसोसिएशन ने विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है, जो प्रशंसनीय है। सुमित गोयल, यूटीए सचिव ने कहा कि हमारा उद्देश्य उत्तराखंड के टेनिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है।कल के कार्यक्रम की जानकारीकल प्रात: 8 बजे से चारों कोर्टों पर मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में क्वालीफाईंग राउंड में कुल 131 बालक-बालिकाएं भाग ले रही हैं, जिनमें से प्रत्येक वर्ग (बालक एवं बालिका) से 32-32 खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page