उत्तराखण्ड
मानवीय सरोकारों को समर्पित ग्राफिक एरा, जरूरतमंद परिवारों को वितरित की खाद्य सामग्री
हल्द्वानी, 11 जून। सामाजिक उत्तरदायित्व और परोपकार की अपनी समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 
इस मानवीय पहल के अंतर्गत आर्थिक विषमताओं से जूझ रहे दर्जनों परिवारों को दैनिक उपयोग की राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके जीवनयापन में सहयोग मिल सके। संस्थान के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने भी सराहा।
उल्लेखनीय है कि ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला की प्रेरणा से जनकल्याण की यह मुहिम कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई थी, जो आज भी निरंतर जारी है। महामारी के कठिन दौर में असहाय एवं वंचित वर्गों की सहायता के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के माध्यम से संस्थान लगातार जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व में संस्थान यह मानता है कि आसपास के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की खुशहाली सुनिश्चित करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा सके।
