Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व राज्यपाल श्री एन.एन. वोहरा जी का राजभवन देहरादून में भव्य स्वागत,,

देहरादून,,,28 नवम्बर की सायं जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व राज्यपाल श्री एन.एन. वोहरा जी उत्तराखण्ड भ्रमण पर राजभवन देहरादून पहुंचे, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उन्हें सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान श्री वोहरा ने जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल रहते हुए श्रीनगर की पुरानी यादों को ताजा किया तथा शासन-प्रशासन, नीतिगत और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की।29 नवम्बर को पूर्व राज्यपाल ने राजभवन परिसर में स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने राजभवन के योगा केंद्र, राजा भगीरथ उद्यान, नक्षत्र वाटिका, बोनसाई गार्डन आदि का भी भ्रमण किया। उन्होंने उत्तराखण्ड के हरे-भरे पर्यावरण, प्राकृतिक सुंदरता और वैभवता की सराहना की। श्री वोहरा ने कहा कि राजभवन में विषम जड़ी-बूटियों के उद्यान और आयुर्वेद तथा आध्यात्म से जुड़े ऋषियों व संतों के नाम पर नामकरण दर्शाता है कि यह स्थान हमारे संतों और महापुरुषों के योगदान को सम्मान देता है तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा रहता है।यह भ्रमण उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के महत्व को भी दर्शाता है और राज्य के प्रतिनिधियों के बीच सतत संवाद का एक प्रभावी उदाहरण रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page