उत्तराखण्ड
बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं के मेधावियों का भव्य सम्मान

हल्द्वानी, 02 मई 2026 बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसने वातावरण को उत्साह और गर्व से भर दिया। ट्रॉफी, मोमेंटो और स्कॉलरशिप से सम्मानित हुए विद्यार्थी।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और मोमेंटो भेंट किए गए। 92 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को एन.एन.डी. भट्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप फॉर एक्सिलेंस दी गई। यह स्कॉलरशिप संस्थापिका प्रबन्धिका निरूपमा भट्ट तलवार और प्रबंधक तिलक राज तलवार द्वारा प्रदान की गई। ।प्रधानाचार्या मीना सती ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने मेहनत जारी रखने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। प्रबन्धन ने अभिभावकों को उपहार देकर उनके योगदान की सराहना की है।उप-प्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, प्रशासिका निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट, आनंद बिष्ट सहित सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन सीनियर कोऑर्डिनेटर निशी वर्मा ने किया। बच्चे व अभिभावक प्रसन्न होकर प्रबन्धन को धन्यवाद दिए।


