Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर नैनी झील में रिगाटा और दीपदान का भव्य आयोजन,,

नैनीताल, 09 नवम्बर 2025उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा कई भव्य आयोजनों का सफल आयोजन किया गया। विश्व प्रसिद्ध नैनी झील को विशेष रूप से सजाया गया और यह पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बनी रही।दिन के समय आयोजित ‘रिगाटा’ (बोट शो) में दर्जनों नावों ने झील के मध्य में एक विशाल गोलाकार आकृति बनाकर मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, कुमाऊँ मण्डल के आयुक्त दीपक रावत ने नावों को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने सभी को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।सायंकालीन बेला में झील तट पर ‘भव्य दीपदान’ का आयोजन किया गया। हजारों दीपों की झिलमिल रोशनी से नैनी झील का मनोहारी दृश्य अद्भुत प्रतीत हो रहा था। दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद नैनीताल की अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने पहला दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इन अवसरों पर नगर पालिका परिषद, नैनीताल के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पर्यटक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page