Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य स्थापना रजत जयंती पर पिथौरागढ़ में होंगे भव्य समारोहजिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश,

पिथौरागढ़।
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती 05 से 09 नवम्बर तक जिले में अत्यन्त उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध एवं सुचारू रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी ने बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 05 से 09 नवम्बर तक रामलीला मैदान, सीमलगैर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। 08 नवम्बर को प्रातः 9:30 बजे के.एन. उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की पदयात्रा रामलीला मैदान तक निकाली जाएगी। 09 नवम्बर को प्रातः 10:30 बजे से राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इन कार्यक्रमों में दीप प्रज्वलन, स्वागत गीत, वंदना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, स्कूल के विद्यार्थियों की पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, क्रॉस कंट्री दौड़, फुटबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिताएँ, सड़क सुरक्षा व नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित जनजागरूकता गतिविधियाँ शामिल होंगी।राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों का जनपद एवं तहसील स्तर पर सम्मान किया जाएगा, साथ ही उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था तथा पूर्ति विभाग को खानपान एवं जलपान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले सूचनात्मक स्टालों के माध्यम से जनसामान्य को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक दिवस पर थीम आधारित प्रदर्शनी जैसे कीवी, ट्राउट फिश और औषधीय पौधों पर भी आयोजित की जाएगी।इसके साथ ही, 08 एवं 09 नवम्बर को बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। वहीं 07 व 09 नवम्बर को बालिका वर्ग में फुटबॉल, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएँ संपन्न होंगी।बैठक में एडीएम योगेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर मनजीत सिंह, डीडीओ रमा गोस्वामी सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page