Connect with us

उत्तराखण्ड

ख्रीष्ट महोत्सव का भव्य आयोजन, कुमाऊं में चमकी मसीही एकता,,

हल्द्वानी। सेंट टैरेसा स्कूल ऑडिटोरियम में ईसाई समाज ने ख्रीष्ट महोत्सव (क्रिसमस) का धूमधाम से आयोजन किया। कुमाऊं क्रिश्चियन एसोसिएशन के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र से 30 कलिसियाओं के पास्टर व विश्वासी शामिल हुए।मुख्य आकर्षण कैरल सिंगिंग प्रतियोगिता रही, जिसमें कैथोलिक डायोसीज संगीत आयोग ने योगदान दिया। रेव्ह. एच.पी. जोसेफ व फादर डैरिक पिंटो के नेतृत्व में नैनीताल जिले की कलिसियाओं ने उत्साह दिखाया।निर्णयानुसार प्रथम पुरस्कार सेंट टैरेसा चर्च, द्वितीय असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च हल्द्वानी, तृतीय असेंबलीज ऑफ गॉड चर्च काठगोदाम व सांत्वना पुरस्कार गतसमनी चर्च हल्द्वानी को मिला।सैंटा क्लॉज ने बच्चों को कैंडी बांटी व नृत्य कराया। फादर अशोक मसीह ने बाइबल संदेश दिया। पा. पंकज सिंह, पा. आलोक नस्कर, पा. राजीव सक्सेना सहित कई पास्टरों ने योगदान दिया।पा. राजीव सक्सेना ने सेंट टैरेसा चर्च का आभार माना व एकता-प्रेम की अपील की। यह आयोजन मसीही मूल्यों का प्रतीक बना।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page