Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने एरीज की वैज्ञानिक उपलब्धियों की सराहना की, पर्वतीय क्षेत्रों में विज्ञान जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

 

, 3 जून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बुधवार को लोक भवन, नैनीताल में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के निदेशक प्रो. मनीष नजा तथा रजिस्ट्रार मोहित जोशी से शिष्टाचार भेंट के दौरान संस्थान की वैज्ञानिक, शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में एरीज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तराखण्ड के पर्वतीय जिलों में विशेष आउटरीच कार्यक्रम संचालित किए जाने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि संस्थान विद्यालयों, महाविद्यालयों और स्थानीय समुदायों के साथ अधिक सक्रिय सहभागिता स्थापित कर युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा उन्हें अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।

बैठक के दौरान राज्यपाल ने एरीज में निकट भविष्य में शुरू होने वाली वैज्ञानिक परियोजनाओं तथा संस्थान की भावी योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एरीज विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा तथा उत्तराखण्ड को वैज्ञानिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में योगदान देगा।

इस दौरान एरीज के निदेशक प्रो. मनीष नजा ने खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी और वायुमंडलीय विज्ञान के क्षेत्रों में संस्थान द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से देवस्थल परिसर में स्थापित अत्याधुनिक दूरबीनों, वहां उपलब्ध शोध सुविधाओं तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों से राज्यपाल को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ हुए समझौता ज्ञापनों और सहयोगात्मक शोध कार्यों की भी जानकारी साझा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page